शाम से मौसम बदलने के आसार, होगी हल्की बारिश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Apr 2024 9:15 PM
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार की शाम से मौसम बदलने की संभावना है. इससे बेचैन करने वाली गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
मुजफ्फरपुर. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार की शाम से मौसम बदलने की संभावना है. इससे बेचैन करने वाली गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. विभाग के अनुसार 12 अप्रैल की शाम से 14 अप्रैल तक उत्तर बिहार में मुजफ्फरपुर के साथ अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. दूसरी ओर बीते एक सप्ताह से 35 से 37 डिग्री के बीच दिन का पारा बना हुआ है. ऐसे में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










