मुजफ्फरपुर: आंगनबाड़ी केंद्रों को निशाना बना रहा चोर गिरोह, ताला काटकर उड़ा रहे टीवी, इनवर्टर और बैटरी

कटा हुआ ताला | Prabhat Khabar Network
मुजफ्फरपुर में चोरों का गिरोह आंगनबाड़ी केंद्रों को लगातार निशाना बना रहा है. बीते साल भर में कई केंद्रों में चोरी हुई है. चोर ताला काटकर LED टीवी, इनवर्टर और बैटरी उड़ा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और कर्मियों में गुस्सा है.
Muzaffarpur Anganwadi Theft: बंदरा, पियर और हत्था थाना क्षेत्रों में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय है, जो लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों को अपना निशाना बना रहा है. बीते एक साल में आधा दर्जन से अधिक केंद्रों में चोरी हो चुकी है. चोर हर जगह एक ही पैटर्न पर ताला काटकर एलईडी टीवी, इनवर्टर और बैटरी गायब कर रहे हैं.
घोसरामा के केंद्र संख्या 51 में ताजा चोरी
ताजा मामला हत्था थाना क्षेत्र की मतलुपुर पंचायत स्थित घोसरामा गांव के केंद्र संख्या 51 का है. सोमवार की रात चोरों ने ताला काटकर एलईडी टीवी, इनवर्टर और बैटरी चुरा ली.
- सुबह खुली पोल: मंगलवार सुबह सेविका रेखा देवी जब केंद्र खोलने पहुंचीं, तो टूटा ताला देखकर दंग रह गईं.
- समान गायब: अंदर जाने पर सारा कीमती सामान गायब मिला, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
- पुलिस को सूचना: घटना की जानकारी हत्था थाना और बाल विकास परियोजना कार्यालय को दे दी गई है.
लगातार एक ही पैटर्न पर हो रही घटनाएं
इससे पूर्व बीते 20 जुलाई की रात भी बड़गांव के करैला और सिमरा के हिराई हरपुर स्थित केंद्रों में इसी अंदाज में चोरी हुई थी. चोरों के इस गिरोह से स्थानीय लोगों और आंगनबाड़ी कर्मियों में काफी आक्रोश है.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: खुदीराम बोस जेल में मारपीट मामले में बड़ा मोड़, होमगार्ड जवान निकला दोषी, शो-कॉज नोटिस जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सूर्यमणि कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव प्राप्त है. क्राइम, सामाजिक और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है. अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्यपरक लेखन और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के कारण उन्होंने पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई है. उनकी खबरें पाठकों को सटीक, विश्वसनीय और संतुलित जानकारी प्रदान करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










