बीडीओ पर हमले के विरोध में अधिकारियों का सांकेतिक प्रदर्शन, मीनापुर बीडीओ ने सुरक्षा की मांग उठाई

विज्ञापन

विरोध जताते बीडीओ संजय कुमार सिन्हा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परा सदर और रिवीलगंज के बीडीओ पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बिहार के सभी बीडीओ ने सोमवार को काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया. मीनापुर के बीडीओ ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बेहतर सुरक्षा की मांग की है.

विज्ञापन

Minapur Bdo Protest: छपरा सदर की बीडीओ दृष्टि पाठक और रिवीलगंज के बीडीओ रितेश कुमार पर प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को बिहार के सभी बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया. इसी क्रम में मीनापुर के बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने भी काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग

मीनापुर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यदि हमलावरों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में प्रशासनिक अधिकारियों के लिए उग्र प्रदर्शनों से निपटना बेहद मुश्किल हो जाएगा.

बीडीओ की मुख्य मांगें:

  • हमलावरों पर कार्रवाई: छपरा में अधिकारियों पर हमला करने वाले दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए.
  • सुरक्षा की व्यवस्था: बीडीओ को सुरक्षा प्रदान की जाए और उनके साथ प्रशिक्षित गार्ड तैनात किए जाएं.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के बिना अधिकारियों के लिए क्षेत्र में निष्पक्ष और निडर होकर काम करना संभव नहीं है.

ये भी पढ़ें: बीआरएबीयू: स्नातक में अब तक 1.04 लाख नामांकन, इतिहास विषय में सबसे ज्यादा क्रेज, खाली सीटों के लिए नया फैसला जल्द


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन