बीआरएबीयू: स्नातक में अब तक 1.04 लाख नामांकन, इतिहास विषय में सबसे ज्यादा क्रेज, खाली सीटों के लिए नया फैसला जल्द

Updated:
विज्ञापन

बीआरए बिहार विश्वविधालय, मुजफ्फरपुर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीआरएबीयू के स्नातक सत्र 2026-27 में नामांकन की स्थिति चिंताजनक है, जहां 2 लाख से अधिक सीटों में से केवल 1.04 लाख छात्रों ने ही दाखिला लिया है. इतिहास विषय में छात्रों का क्रेज सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. खाली सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय जल्द ही कोई बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में है.

विज्ञापन

 Brabu Graduation Admission:  बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कॉलेजों में स्नातक सत्र 2026-27 में दाखिले को लेकर छात्रों में सुस्ती दिख रही है. 2 लाख से अधिक उपलब्ध सीटों में से अब तक मात्र 1.04 लाख विद्यार्थियों ने ही नामांकन लिया है. कुल नामांकित छात्रों में से 20 फीसदी से अधिक (22 हजार से ज्यादा) ने अकेले इतिहास विषय चुना है.

विज्ञापन

चौथी मेरिट लिस्ट के बाद भी खाली रह गईं सीटें

विश्वविद्यालय ने चौथी मेरिट लिस्ट के तहत 32 हजार से अधिक सीटें जारी की थीं, लेकिन मात्र 8 हजार छात्रों ने ही दाखिला लिया. 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवंटित कॉलेजों में प्रवेश नहीं लिया. विवि के अंगीभूत, संबद्ध और 39 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों को मिलाकर कला, विज्ञान और वाणिज्य में 2 लाख से अधिक सीटें हैं.

प्रमुख विषयों में नामांकन के आंकड़े:

  • इतिहास: 22,298 (सबसे लोकप्रिय विषय)
  • हिंदी: 15,714
  • राजनीति विज्ञान: 13,880
  • भूगोल: 11,727
  • जूलॉजी: 7,035
  • होम साइंस: 6,243
  • उर्दू: 3,116
  • एकाउंटिंग एंड फाइनेंस: 3,025
  • फिजिक्स: 2,928
  • अंग्रेजी: 2,499
  • मैथेमेटिक्स: 2,158
  • इकोनॉमिक्स: 1,860
  • बॉटनी: 1,796
  • केमिस्ट्री: 1,562

खाली सीटों पर जल्द होगा बड़ा फैसला

पूर्व के सत्रों में डेढ़ लाख के करीब नामांकन होते थे. इस बार सीटों के खाली रहने की स्थिति को देखते हुए विवि प्रशासन अब रिक्त सीटों को भरने के लिए जल्द ही नया निर्णय लेने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें: बिहार: जलाशयों पर तैरेंगे सोलर पैनल, बिना जमीन अधिग्रहण के बढ़ेगा सौर ऊर्जा का उत्पादन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन