मीनापुर: पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह के निधन पर शोक, हरहिंया में रखी गई शोक सभा

विज्ञापन

दिवगंत भाजपा नेता की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मीनापुर के हरहिंया में पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें जमीन से जुड़ा नेता बताया.

विज्ञापन

 Minapur Bjp Tribute: गायघाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर मीनापुर के हरहिंया स्थित ठाकुर शत्रुजीत प्रसाद सिंह सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने 5 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

विज्ञापन

जमीन से जुड़े नेता थे विजय बाबू: कमलेश सिंह

निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ठाकुर कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि विजय बाबू जमीन से जुड़े एक सच्चे नेता थे. वे सदैव गरीबों, किसानों और युवाओं की समस्याओं को प्रखरता से उठाते थे. अपनी सादगी और मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र की जनता के बीच उनकी काफी लोकप्रिय छवि थी.

श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख नेता:

  • ठाकुर कमलेश कुमार सिंह: जिला महामंत्री, भाजपा किसान मोर्चा.
  • बिंदेश्वर सहनी: प्रदेश कार्य समिति सदस्य.
  • रणजीत सिंह: भाजपा जिला उपाध्यक्ष.
  • अन्य नेता: उमाशंकर मालाकार और मणिशंकर शाही.

शोक सभा में मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विजय कुमार सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे संगठन और क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया.

ये भी पढ़ें: बीआरएबीयू: स्नातक में अब तक 1.04 लाख नामांकन, इतिहास विषय में सबसे ज्यादा क्रेज, खाली सीटों के लिए नया फैसला जल्द


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन