मुजफ्फरपुर: खुदीराम बोस जेल में मारपीट मामले में बड़ा मोड़, होमगार्ड जवान निकला दोषी, शो-कॉज नोटिस जारी

Updated:
विज्ञापन
शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर

शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर की खुदीराम बोस केंद्रीय जेल में कक्षपाल पर मारपीट का आरोप लगाने वाला होमगार्ड जवान खुद ही मुख्य आरोपी निकला. जेल प्रशासन की जांच में देरी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. जवान को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Jail Controversy: शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में कक्षपाल पर मारपीट का आरोप लगाने का मामला पूरी तरह पलट गया है. जेल प्रशासन की जांच में खुद को पीड़ित बता रहे होमगार्ड जवान रंजीत कुमार ही मुख्य आरोपी पाए गए हैं. कारा अधीक्षक ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जवान को शो-कॉज नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है.

15 मिनट देर से पहुंचे थे ड्यूटी पर, टोकने पर की मारपीट

जेल अधीक्षक द्वारा जारी पत्र के अनुसार गृहरक्षक रंजीत कुमार 26 जुलाई को ड्यूटी पर 15 मिनट विलंब से पहुंचे थे. कारा गेट पर तैनात उच्च कक्षपाल ऋषिकेश कुमार यादव ने जब देर से आने का कारण पूछा, तो रंजीत कुमार ने बहस शुरू कर दी.

  • गाली-गलौज और थप्पड़: पूछताछ से भड़के जवान ने कक्षपाल को थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी.
  • तलाशी से बचने की कोशिश: आरोप है कि जवान जानबूझकर लेट आता था ताकि बिना तलाशी के अंदर जा सके.
  • आपत्तिजनक सामग्री का मामला: पूर्व में भी बंदियों को आपत्तिजनक सामग्री उपलब्ध कराने की सूचना मिली थी.

समादेष्टा और एसएसपी को लिखा गया पत्र

जेल अधीक्षक ने जवान के इस कृत्य को घोर अनुशासनहीनता माना है. पत्र की प्रतिलिपि गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा, जिलाधिकारी और एसएसपी को भेजकर कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया गया है.

ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर: STF की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से वांछित शातिर लुटेरा विशाल कुमार गिरफ्तार


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन