बीआरएबीयू ने जारी किया वार्षिक खेल कैलेंडर, 18 खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी, अगस्त से आगाज

Updated:
विज्ञापन

बीआरए बिहार विश्वविधालय, मुजफ्फरपुर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का वार्षिक खेल कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें 18 प्रमुख खेल शामिल हैं. अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं की शुरुआत 6 अगस्त से टेबल टेनिस से होगी. एलएस कॉलेज को तीन खेलों की मेजबानी मिली है.

विज्ञापन

 Bihar University Sports: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का बहुप्रतीक्षित वार्षिक खेल कैलेंडर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. इस वर्ष खेल कैलेंडर में कुल 18 प्रमुख खेलों को जगह दी गई है. इनमें से अधिकांश स्पर्धाएं महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयोजित होंगी. इन प्रतियोगिताओं के आधार पर चयनित खिलाड़ी ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे. अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं की शुरुआत 6 अगस्त से होगी और 22 दिसंबर तक सभी 18 इवेंट्स पूरे कर लिए जाएंगे.

विज्ञापन

एलएस कॉलेज को तीन खेलों की मेजबानी

खेल आयोजनों के आवंटन में एलएस कॉलेज सबसे आगे रहा है. इसे सर्वाधिक तीन खेलों की मेजबानी मिली है.

  • एलएस कॉलेज: लॉन टेनिस, कबड्डी (पुरुष) और क्रिकेट (पुरुष).
  • डॉ. आरएमएलएस कॉलेज: टेबल टेनिस (6-7 अगस्त) और शतरंज (महिला व पुरुष).
  • आरडीएस कॉलेज: बैडमिंटन (महिला व पुरुष) और वॉलीबॉल (पुरुष).
  • आरबीबीएम कॉलेज: क्रिकेट (महिला) और वॉलीबॉल (महिला).
  • एमएसकेबी व एमडीडीएम कॉलेज: क्रमशः महिला कबड्डी और महिला खो-खो.
  • अन्य कॉलेज: एसआरकेजी कॉलेज सीतामढ़ी (एथलेटिक्स), टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज (फुटबॉल), और एमएस कॉलेज मोतिहारी (बास्केटबॉल).

6 अगस्त से टेबल टेनिस से होगी शुरुआत

खेल सत्र का शुभारंभ डॉ. आरएमएलएस कॉलेज में टेबल टेनिस प्रतियोगिता से होगा. स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह ने बताया कि 1 अगस्त तक कॉलेजों को दावेदारी भेजनी होगी और तय शेड्यूल के अनुसार ही सभी आयोजन संपन्न होंगे.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: साहू पोखर चेन छिनतई कांड का खुलासा, कटिहार से शातिर गिरफ्तार, लूटी गई चेन बरामद


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन