मुजफ्फरपुर: बाबा गरीबनाथ श्रावणी मेले को लेकर बदला रूट, शनिवार से सोमवार तक शहर में वाहनों का प्रवेश बंद

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: बाबा गरीबनाथ श्रावणी मेले को लेकर बदला रूट, शनिवार से सोमवार तक शहर में वाहनों का प्रवेश बंद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में 3 जुलाई से शुरू होने वाले बाबा गरीबनाथ धाम श्रावणी मेले के लिए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं. शनिवार दोपहर 2 बजे से सोमवार दोपहर 2 बजे तक प्रमुख इलाकों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. कांवरियों के लिए विशेष रूट तय किया गया है, साथ ही वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है.

विज्ञापन

 Shravani Mela Muzaffarpur: 30 जुलाई से शुरू हो रहे बाबा गरीबनाथ धाम श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. मेले के दौरान हर शनिवार दोपहर 2 बजे से सोमवार दोपहर 2 बजे तक शहर के प्रमुख इलाकों में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

विज्ञापन

कांवरियों के लिए तय किया गया रूट

कांवरिया पहलेजा घाट से जल लेकर रामदयालु रेलवे गुमटी, अघोरिया बाजार चौराहा, हरिसभा चौक, देवी मंदिर रोड, पानी टंकी चौक, जिला स्कूल मैदान, हाथी चौक, अमर सिनेमा चौक, छोटी कल्याणी, प्रभात सिनेमा चौक, साहू पोखर और माखन साह चौक होते हुए मंदिर पहुंचेंगे. निकासी छाता बाजार से होगी.

बंद रहेंगे ये प्रमुख रास्ते

  • सरैयागंज टॉवर से गांधी चौक, छाता चौक, माखन साह चौक और पुरानी बाजार चौक तक सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.
  • रामदयालु नगर, कच्ची-पक्की, गोबरसही, भगवानपुर पुल, बैरिया गोलम्बर, जीरो माइल और मिठनपुरा से अति आवश्यक वाहनों को छोड़ अन्य वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे.

वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग व्यवस्था

  • पटना जाने-आने का रूट: पटना जाने वाले वाहन सदातपुर, न्यू बाइपास, रेवा रोड, सरैया और वैशाली होकर हाजीपुर निकलेंगे. वहीं पटना से आने वाले वाहन महुआ रोड, काजीइंडा और कच्ची-पक्की होकर भगवानपुर पहुंचेंगे.
  • पार्किंग स्थल: कांवरियों के वाहनों के लिए लंगट सिंह कॉलेज परिसर, इमलीचट्टी और बैरिया बस पड़ाव में पार्किंग बनाई गई है.

ये भी पढ़ें:बीआरएबीयू ने जारी किया वार्षिक खेल कैलेंडर, 18 खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी, अगस्त से आगाज


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन