पताही में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Author Chandan
Updated:
विज्ञापन
पताही में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Video of violent clashes and vandalism goes viral

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पताही गांव में गुरुवार को मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच में हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर लाठी- डंडे से हमला कर दिया. मकान निर्माण को लेकर जोड़े गए दीवार को तोड़ दिया. देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे. आधे घंटे तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा. इस दौरान दोनों ओर से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है. ग्रामीणों के अनुसार, जमीन और मकान निर्माण को लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. गुरुवार को जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ, विवाद ने उग्र रूप ले लिया. घटना का वीडियो भी एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक पक्ष की पीड़ित महिला कलावती देवी ने बताया कि उनके पाटीदार से जमीन विवाद पहले से चला आ रहा था. गुरुवार को जब उन्होंने मकान निर्माण का विरोध किया, तो पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस म��के पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है. घटना को लेकर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने कहा कि पताही गांव में पहले से चले आ रहे जमीन विवाद में झड़प हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन