युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 31 Aug 2024 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

सकरा ़ पुलिस ने जगदीशपुर बघनगरी एवं सांघोपट्टी गांव में छापेमारी कर बंधक बनाकर और पीट-पीट कर हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सकरा पुलिस ने जगदीशपुर बघनगरी एवं सांघोपट्टी गांव में छापेमारी कर बंधक बनाकर और पीट-पीट कर हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी जगदीशपुर बघनगरी गांव निवासी छोटू कुमार एवं सांघोपट्टी गांव निवासी सोनू कुमार है. एसआइ राहुल रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. मालूम हो कि चार महीना पूर्व सांघोपट्टी गांव निवासी हरेंद्र राम को एक दर्जन लोगों ने बंधक बनाकर जगदीशपुर बघनगरी करिऔना टोला लाकर पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को सड़क किनारे सांघोपट्टी गांव में फेंक दिया था. मृतक के परिजन की सूचना पर पहुंच कर थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया था. मामले में मृतक के परिजन ने सकरा थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें एक दर्जन को नामजद एवं अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया था. एसआइ राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन