रामनवमी : मुजफ्फरपुर से हो कर अयोध्या जाने वाली लगभग ट्रेनें फुल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Apr 2024 8:53 PM

विज्ञापन

रामनवमी : मुजफ्फरपुर से हो कर अयोध्या जाने वाली लगभग ट्रेनें फुल

विज्ञापन

—– सरयू-यमुना व दरभंगा से खुलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में 150 से अधिक वेटिंग

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रामनवमी बुधवार को मनायी जायेगी. ऐसे में रामनवमी पर रामलला के दर्शन के लिये अयोध्या जाने के लिये यात्रियों की भीड़ बढ़ गयी है. स्थिति यह है कि मुजफ्फरपुर व नॉर्थ बिहार से हो कर चलने वाली ट्रेनों में 30 अप्रैल तक के लिये कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं है. कई ट्रेनों की स्लीपर व एसी तृतीय श्रेणी में नो रूम की स्थिति है. कुछ ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार पहुंच गई है. हालांकि अभी अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था नहीं की गयी है. दूसरी ओर यूटीएस काउंटर से भी अयोध्या के लिये टिकट में तेजी आयी है. मंगलवार को यूटीएस पर अयोध्या जाने वाले यात्रियों की और भीड़ होने की उम्मीद है.

ट्रेनों में टिकट की स्थिति

— गाड़ी संख्या – 14649 – सरयु यमुना एक्सप्रेस – 16 अप्रैल को स्लीपर में 155 वेटिंग है, थ्री-ई में 82 वहीं टू एसी में भी वेटिंग है.

—- गाड़ी संख्या- 13509 – आसनसोल – गोण्डा एक्सप्रेस – 16 अप्रैल को स्लीपर में 56 वेटिंग है, थ्री एसी व टू एसी वेटिंग में है.

— गाड़ी संख्या- 05616 – गुवाहाटी से श्रीगंगा नगर – नो रूम की स्थिति हो गयी है.

— गाड़ी संख्या – 19166 – साबरमती एक्सप्रेस में 17 अप्रैल को स्लीपर में 65 वेटिंग है, थ्री एसी व टू एसी में भी वेटिंग की स्थिति है.

— गाड़ी संख्या- 15557 – दरभंगा से खुलने वाली इस ट्रेन में 18 अप्रैल को 135 वेटिंग है, 22 अप्रैल को 154 वेटिंग है, करीब अप्रैल के अंत तक इस ट्रेन में टिकट की मारामारी है.

बस और निजी गाड़ी से भी जा रहे लोग

रामनवमी के अवसर पर ट्रेनों में टिकट की मारामारी को लेकर बस से भी लोग अयोध्या जा रहे हैं. इसके लिये निजी गाड़ी के साथ भाड़े की गाड़ी को भी लोगों ने रखा है. विवेक कुमार नाम के श्रद्धालु ने बताया कि आने और जाने दोनों ओर से टिकट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही थी. ऐसे में दो परिवारों के ग्रुप ने तीन भाड़े की गाड़ी को रखा है जिससे लोग दर्शन करने जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन