ePaper

रिटायर्ड इंजीनियर समेत दो लोगों के घर से लाखों की संपत्ति ले गए चोर

Updated at : 30 Jun 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड इंजीनियर समेत दो लोगों के घर से लाखों की संपत्ति ले गए चोर

रिटायर्ड इंजीनियर समेत दो लोगों के घर से लाखों की संपत्ति ले गए चोर

विज्ञापन

: सदर के बीबीगंज साकेतपुरी गली नंबर चार की घटना : घर की खिड़की का ग्रील उखाड़ कर दाखिल हुआ चोर : फर्स्ट फ्लाेर पर सो रहे गृहस्वामी के कमरे को बाहर से किया लॉक संवाददाता, मुजफ्फरपुर फोटो:: दीपक 20 सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज साकेतपुरी गली नंबर चार निवासी रिटायर्ड इंजीनियर सुधीर कुमार श्रीवास्तव के घर से चोरों ने बीती रात लाखों की संपत्ति चोरी कर ली है. घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर चोर कमरे में प्रवेश किया. कमरे को अंदर से लॉक कर अलमारी से जेवर, कैश और चांदी का सिक्का समेत महंगे सामान चोरी कर ले गये, जबकि उनके छोटे भाई सुशील कुमार के घर की खिड़की के ग्रिल को उखाड़ कर चोरी का प्रयास किया गया. चोरी की सूचना पर सोमवार को सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की है. चोरों का सुराग लगाने को लेकर मोहल्ले व उसके आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है. पुलिस को दिए जानकारी में पीड़ित गृहस्वामी सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की रात वह सब परिवार घर के फर्स्ट फ्लोर पर सो रहे थे. रात में चोरों ने पीछे से खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर से कमरा बंद कर दिया. इसके बाद फर्स्ट फ्लोर पर सो रहे उसके परिवार के सदस्य के कमरे को बाहर से कमरे में बंद कर दिया और घर में रखी नगदी, चांदी के सिक्के और जेवर की चोरी की गई है. सुबह उठने पर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला. जिसके बाद भतीजे को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया. लगातार हो रही चोरी की घटना से मोहल्ले के लोगों में काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि बीते दो माह में इस इलाके में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है, जिससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं. इससे पहले भी एक ही रात में तीन घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है. लगातार हो रही घटनाओं से साकेतपुरी मुहल्ले में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है. वही पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. स्मैक व शराब के अड्डे पर मारी रेड चोरी की सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की. चोरों का सुराग लगाने के लिए मोहल्ले के पीछे ही स्मैक व शराब के अड्डे पर छापेमारी की. इस दौरान देसी व चुलाई शराब की आधा दर्जन से अधिक भट्ठी को भी नष्ट कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन