बर्थ डे पर कर रहे थे शराब पार्टी, चारों दोस्त पहुंचे हवालात
Published by : CHANDAN Updated At : 19 Aug 2025 7:36 PM
बर्थ डे पर कर रहे थे शराब पार्टी, चारों दोस्त पहुंचे हवालात
संवाददाता, मुजफ्फरपुर मोतीझील में टीचर ट्रेनिंग का कोर्स कर रहे एक छात्र और उसके तीन दोस्तों को अपनी ही छत पर जन्मदिन की पार्टी मनाना इस कदर महंगा पड़ा कि रात हवालात में कटी, और सुबह हथकड़ी लगने पर जुबान से निकला, “दोस्त का क्या, अब अपना भी जन्मदिन नहीं मनाएंगे. ” यह घटना शहर के मोतीझील की है, जहां एक मार्केट के छत पर हुई दारू पार्टी का शोर सीधे पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया. मोतीझील इलाके में रहने वाले टीचर ट्रेनिंग के छात्र ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर घर की छत को पार्टी के लिए जगह चुना. सेलिब्रेशन में शराब की बोतलें भी मंगायी गयी थी. केक कटा और चार दोस्त नशे में झूमने लगे. संगीत तेज हुआ तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. रात करीब दस बजे पुलिस की गाड़ी गली में पहुंच गयी. पुलिस ने चारों को रंगे हाथों धर दबोचा. पार्टी के दौरान केक का बचा हुआ हिस्सा वहीं छत पर पड़ा रह गया, जिसे सुबह कुत्तों ने अपना निवाला बनाया. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि चारों पढ़ने लिखने वाले प्राफेशनल लड़के थे. उनके खिलाफ दारोगा विष्णु पांडेय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि पकड़ा गया एक लड़का शहर के अघोरिया बाजार, दूसरा दीवान रोड, तीसरा सादपुरा और चौथा कुढ़नी थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










