लीड पेज तीन: अहियापुर में पूर्व के रंजिश में युवक को दोस्त ने चाकू से गोदा, मौत पर हंगामा

The young man was stabbed by his friend, uproar over his death
: कोल्हुआ पैगम्बरपुर के गांधी नगर रोड नंबर पांच की घटना
: पुलिस ने मुख्य आरोपी के चाचा को किया गिरफ्तार: 28 जुलाई को भी दोनों परिवारों के बीच में हुआ था विवाद
संवाददाता, मुजफ्फरपुरअहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्बरपुर के गांधी नगर रोड नंबर पांच में पूर्व के रंजिश में युवक रोहित कुमार (21) को चाकू से गोद दिया. घटना बुधवार देर रात की है. जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए बैरिया स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां, गुरुवार को अहियापुर थाने की पुलिस हॉस्पिटल पहुंच कर उसका बयान दर्ज किया. इसके कुछ देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजनों में चीत्कार मच गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. देर रात पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को आरोपित के घर के बाहर फूंकने का प्रयास किया. मौके पर जम कर हंगामा. हालांकि अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी. आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत करा दिया. बताया जाता है कि आरोपी मोहल्ले का ही रहने वाला है. पूर्व में मृतक व आरोपी आपस में जिगरी दोस्त हुआ करता था. बीते 28 जुलाई को श्रावणी मेला में जाने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों दोस्त के परिवार के लोग आपस में दुश्मन बन गए. इसके बाद मारपीट हुई. जिसको लेकर थाने में पहले से प्राथमिकी दर्ज है.जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित और अभिषेक एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे. दोनों में गहरी दोस्ती थी. लेकिन, 27 जुलाई को युवकों के साथ सावनी मेला घूमने को लेकर अभिषेक का पिता नाराज हो गया. इसके बाद 28 जुलाई को दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई. अभिषेक के परिजन ने रोहित पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाकर अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. तभी से दोनों परिवारों के बीच लगातार झगड़े होते रहे. बुधवार रात रोहित अपने साथी चंदन के साथ गली में खड़ा था. तभी पीछे से आकर अभिषेक ने उसकी पीठ में दो चाकू घोंप दिए. रोहित लहूलुहान होकर गिर पड़ा. चंदन के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए. गुरुवार को इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई. मौत की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपित के चाचा को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
तीन नामजद पर एफआइआर
डीएसपी ने बताया कि इलाज के दौरान चाकू से जख्मी युवक की मौत हो गयी है. परिजनों के आवेदन पर तीन लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
मोहल्ले में लगातार बना था तनाव का माहौल
ग्रामीणों के मुताबिक, घटना से पहले भी अभिषेक कई बार रोहित के चचेरे भाई राजेश से झगड़ा कर चुका था और चाकू से मारने की धमकी देता रहा था. पिछले तीन हफ्तों से दोनों परिवारों में तनातनी चल रही थी, जिसका नतीजा अब हत्या के रूप में सामने आया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




