इंफ्रास्ट्रक्चर दूर बिना भवन के कॉलेज का स्वीकृत हुआ था प्रस्ताव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Aug 2024 12:40 AM
इंफ्रास्ट्रक्चर दूर बिना भवन के कॉलेज का स्वीकृत हुआ था प्रस्ताव
-पूर्व कुलपति के कार्यकाल में भौतिक सत्यापन के बाद दी गयी थी सकारात्मक रिपोर्ट मुजफ्फरपुर. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में सीनेट की पिछली बैठक के दौरान जिन कॉलेजों का प्रस्ताव आया था. उनकी जांच के दौरान एक अचरज करने वाली बात सामने आयी है. एक ऐसे कॉलेज का प्रस्ताव आया था. जिसका इंफ्रास्ट्रक्चर तो दूर भवन भी नहीं था. बाकि फैकल्टी और अन्य संसाधन तो कागज पर ही थे. हद तो यह है कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल में गठित कमेटी ने कॉलेज की जांच कर उसके संबंधन देने को लेकर सकारात्मक रिपोर्ट भी दे दी थी. कॉलेज के भौतिक सत्यापन के लिए जब वर्तमान में टीम पहुंची तो दर्शाए गए स्थल पर दूर-दूर तक खेत दिखा. उसमें फसल लगा था. विश्वविद्यालय के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यदि सीनेट की बैठक में इन कॉलेजों के पुर्न भौतिक सत्यापन का आदेश नहीं होता तो शायद अबतक कॉलेज काे कागज पर ही मान्यता मिल गयी होती. सिंडिकेट की बैठक में इसे स्वीकृति भी दे दी गयी थी, लेकिन सिंडिकेट के जिन सदस्यों ने सिंडिकेट की बैठक में उस प्रस्ताव को स्वीकृत करने में सहमति दी थी. सीनेट की बैठक में सामने आकर उन सदस्यों ने जांच के बाद ही मान्यता देने के लिए उन्हीं सदस्यों ने मांग की. इसके बाद जांच के बाद ही स्वीकृति देने का निर्णय लिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










