लड़की व रिसीव करने वाला लड़का गिरफ्तार

The girl and the receiving boy were arrested
सोनीपत से शराब लेकर आयी लड़की व रिसीव करने वाला लड़का गिरफ्तार मुजफ्फरपुर. हरियाणा से शराब लेकर आयी लड़की व यहां मुजफ्फरपुर में रिसीव करने वाले लड़के को जीआरपी की टीम ने पकड़ लिया. मंगलवार को जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में टीम जंक्शन पर चेकिंग कर रही थी. इस दौरान 24 बोतल शराब के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया. जीआरपी के अनुसार लड़की की पहचान सुमन, सोनीपत नरेंद्र नगर हरियाणा रहने वाले के रूप में हुई है. वहीं गिरफ्तार लड़का अमन कुमार, शहर के आजाद कॉलोनी माड़ीपुर का रहने वाला है. जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










