Muzaffarpur : तीन दिनों से लापता युवती का शव तालाब से बरामद

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 06 May 2025 9:44 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : तीन दिनों से लापता युवती का शव तालाब से बरामद

विज्ञापन

औराई. थाना क्षेत्र के रामपुर चौक स्थित तालाब से मंगलवार की शाम एक युवती का शव उपलाता देखा गया़ देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को तालाब से निकाल कर छानबीन की़ युवती की पहचान बलभद्रपुर गांव निवासी राधा कुमारी (18) पिता हरिश्चंद्र महतो के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि शव काफी फुल गया था और पानी में उपला रहा था. युवती इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी़ वह तीन दिनों से घर से लापता थी़ मामले में घर वालों ने कोई सूचना थाने को नहीं दी थी. मौके पर पहुंचे दारोगा रौशन मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है़ पुलिस हत्या, आत्महत्या, आनर किलिंग समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. मामले का खुलासा जल्द ही कर दिया जायेगा़ परिजनों ने कोई आवेदन नहीं दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन