ePaper

सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट के घर में डकैती कांड में फरार शातिर गिरफ्तार

Updated at : 13 Jun 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट के घर में डकैती कांड में फरार शातिर गिरफ्तार

सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट के घर में डकैती कांड में फरार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन

: सदर थाने की पुलिस ने पारू थाना के जलील नगर गांव में की कार्रवाई : 2023 में अपराधियों ने कमांडेंट की मां को बंधक बनाकर की थी वारदात संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही आनंद नगर में 2023 में हुए सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट शशांक शेखर उर्फ सोनू कुमार के घर में डकैती कांड में फरार चल रहे शातिर को गिरफ्तार भोला कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह पारू थाना क्षेत्र के जलील नगर का रहने वाला है. गुप्त सूचना के आधार पर नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने उसको घर से पकड़ा है. इससे पहले पुलिस ने इस कांड में फरार एक और आरोपी सोनू कुमार उर्फ साइको को पकड़ी इस्माइल गांव से गिरफ्तार करके जेल भेजा था. केस के आइओ दारोगा राजेश पंडित ने बताया है कि 2023 में लूटपाट घटना में छानबीन के दौरान डकैती की धारा में यह केस बदल गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड में फरार अपराधी भोला कुमार अपने घर में आया हुआ है. सूचना के आलोक में नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा, थानेदार अस्मित कुमार के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है. जानकारी हो कि सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही आनंद नगर में चार सितंबर 2023 की दोपहर सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट शशांक शेखर उर्फ सोनू कुमार के घर में चार अपराधी घुस गए. घटना के समय उनके पिता कुमार सत्यनारायण बाहर गए थे. अपराधी कमांडेंट की मां पूनम राय को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया. फिर, उनका हाथ- पैर बांध दिया. उसके आंख पर भी कपड़ा बांधकर मोबाइल छीन लिया. अपराधी गोदरेज का चाभी मांग रहे थे. इस बीच उनके पड़ोसी के घर के निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों की नजर पड़ी तो वे लोग शोर मचाने लगे. इसके बाद अपराधी पकड़ाने के डर से भागने लगे. जब ग्रामीणों ने उनको घेरने की कोशिश की थी तो अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन