कुख्यात राजा को समस्तीपुर में एसटीएफ ने दबोचा

Author Chandan
Updated:
विज्ञापन
कुख्यात राजा  को समस्तीपुर में एसटीएफ ने दबोचा

कुख्यात राजा को समस्तीपुर में एसटीएफ ने दबोचा

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर बिहार एसटीएफ की टीम ने जिले के वांटेड अपराधी राजा कुशवाहा उर्फ अविनाश उर्फ छोटका को समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. वह सात हजार का इनामी है. उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर जिला के अलग- अलग थाने में हत्या लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट समेत छह आपराधिक मामला दर्ज है. फिलहाल, एसटीएफ की टीम ने पूछताछ करने के बाद उसको समस्तीपुर पुलिस को सौंप दिया है. मुजफ्फरपुर में जिन कांडों में वह वांछित है, उसमें रिमांड किया जाएगा. एसटीएफ की ओर से दी गयी जानकारी में बताया है कि समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर जिले में लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले शातिर राजा कुशवाहा उर्फ अविनाश उर्फ छोटका को गिरफ्तार किया गया है. वह गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा है. समस्तीपुर के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में बीते 17 अप्रैल को आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था. उसके खिलाफ डकैती व आर्म्स एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. गिरफ्तार शातिर मुजफ्फरपुर जिले में भी कई आपराधिक वारदात में शामिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन