24 घंटे में डेढ़ डिग्री बढ़ा तापमान, दिन में बेचैन करने वाली गर्मी

24 घंटे में डेढ़ डिग्री बढ़ा तापमान, दिन में बेचैन करने वाली गर्मी
मुजफ्फरपुर. तापमान में दिनों-दिन बढ़ोतरी जारी है. रिकॉर्ड के तहत बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि हुई. ऐसे में बुधवार तेज गर्मी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा. जो सामान्य से 2.5 कम रहा. जबकि बीते मंगलवार को तापमान 35 डिग्री था. हाल के दिनों में धूप की धमक तेज होने के साथ झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का सामना हो रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक-दो दिनों में थोड़ी राहत की उम्मीद है. 12 अप्रैल की शाम से 14 अप्रैल तक उत्तर बिहार के अधिकांश जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है. इसको लेकर किसानों को भी अलर्ट किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










