Muzaffarpur Newsशिक्षिका से जालसाजी, 5.45 लाख रुपये का चूना

Published by : CHANDAN Updated At : 09 May 2025 7:11 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur Newsशिक्षिका से जालसाजी, 5.45 लाख रुपये का चूना

विज्ञापन

साइबर क्राइम-

-पार्ट टाइम काम का झांसा देकर किया फ्राॅड

-पी एंड टी चौक की रहने वाली हैं रजनी कुमारी

-साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर की शिकायत

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

साइबर जालसाजों ने शिक्षिका रजनी कुमारी को 5.45 लाख रुपये का चूना लगाया है.वह मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पी एंड टी चौक की रहनेवाली हैं.शातिरों ने पार्ट टाइम काम का झांसा देकर अच्छे पैसे कमाने की बात कही थी. रजनी भी उनकी बातों में आकर रकम गंवा बैठीं. उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल व साइबर थाने में शिकायत दी है.

पहले खाते में पैसे भेजे, फिर की ठगी

रजनी ने कहा कि वह निजी स्कूल में पढ़ाती हैं. उनके मोबाइल पर चार अप्रैल को व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब करने का ऑफर आया. दिये गये नंबर पर रजनी ने बात की. उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल किया गया. 2500 रुपये लेकर उनकी आइडी जनरेट की गयी.उनसे कहा गया कि होटल व टूरिस्ट प्लेस का रिव्यू करना है.पहले दो-तीन बार रिव्यू करने के बाद उन्हें 30 प्रतिशत का मुनाफा जोड़कर रकम खाते में भेजी गयी. इसके बाद वीआइपी ग्रुप में शामिल करके टास्क पूरा करने के लिए क्वाइन खरीदने को कहा गया.

पैसे दोबारा भेजने पर ठगी पता चली

झांसे में लेकर 5.45 लाख रुपये उसके बताये अकाउंट पर भेज दिया. इसके बाद रुपये खाते में वापस नहीं भेजा गया. जालसाज ने कहा-90 हजार और भेजेंगी तो सब रकम एक साथ खाते में आ जायेगी. इसके बाद साइबर फ्रॉड के शिकार होने का अहसास हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन