मुजफ्फरपुर में 30 मिनट रुकेगी श्रीरामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन, 17 दिन का धार्मिक सफर, जानिए पूरा रूट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Apr 2026 9:49 PM
रामायण स्पेशल ट्रेन की तस्वीर
Bihar Train News: श्रीरामायण यात्रा टूर स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी होते हुए शुक्रवार रात मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी. 17 दिनों की इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालु कई प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे.
Bihar Train News: श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए चलाई जा रही श्रीरामायण यात्रा टूर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की रात मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी. यह विशेष धार्मिक ट्रेन सीतामढ़ी होते हुए उत्तर बिहार के कई श्रद्धालुओं को रामायण से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन करवा रही है.
दिल्ली से शुरू हुई 17 दिन की धार्मिक यात्रा
यह ट्रेन 30 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से रवाना हुई थी. भारत गौरव डीलक्स एसी रेक के साथ चल रही यह ट्रेन पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस है. 17 दिनों के इस सफर में श्रद्धालु देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे.
सीतामढ़ी में दो दिन का टूरिस्ट हॉल्ट
गुरुवार सुबह यह ट्रेन माता जानकी की धरती सीतामढ़ी पहुंची. यहां यात्रियों के लिए दो दिनों का टूरिस्ट हॉल्ट रखा गया है. इस दौरान श्रद्धालु पुनौरा धाम सहित अन्य पौराणिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं.
मुजफ्फरपुर में 30 मिनट का ठहराव
यह विशेष ट्रेन शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी. यहां ट्रेन का 30 मिनट का ठहराव होगा. इसके बाद इंजन रिवर्सल कर रात 11:15 बजे ट्रेन पाटलिपुत्र और बक्सर के लिए रवाना हो जाएगी.
आधुनिक सुविधाओं से लैस है ट्रेन
14 कोच वाली इस ट्रेन में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी की सुविधा दी गई है. इसके साथ ही यात्रियों के लिए दो डाइनिंग कार भी जोड़ी गई हैं, ताकि सफर के दौरान भोजन की कोई परेशानी न हो.
कई प्रमुख तीर्थ स्थलों का कराएगी दर्शन
इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे. यह पूरी यात्रा 15 अप्रैल को दिल्ली में समाप्त होगी.
रेलवे प्रशासन अलर्ट
रेलवे प्रशासन ने इस विशेष ट्रेन के संचालन को लेकर सोनपुर और समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










