Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप की तैयारी, एसोसिएशन की टीम ने कैंपस का लिया जायजा
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 18 May 2026 5:28 PM
राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप की तैयारी, एसोसिएशन की टीम ने कैंपस का लिया जायजा
Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के पानापुर पखनाहा स्थित स्वराज शूटिंग एकेडमिक में जल्द ही 25 और 50 मीटर का आउटडोर रेंज बनेगा. बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन की टीम ने कैंपस का निरीक्षण कर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के आयोजन पर चर्चा की.पढे़ं पूरी खबर…
Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत पानापुर के पखनाहा स्थित स्वराज शूटिंग एकेडमिक का जल्द ही विस्तारीकरण होगा. यहां खिलाड़ियों के लिए 25 और 50 मीटर का आउटडोर शूटिंग रेंज तैयार किया जाएगा. इसी सिलसिले में बिहार राज्य राइफल एसोसिएशन के सदस्य कौशल नागोरिया ने अपनी टीम के साथ एकेडमिक के इनडोर शूटिंग रेंज का दौरा किया और पूरे कैंपस का बारीकी से निरीक्षण किया.
टीम ने लिया सुविधाओं का जायजा और किया ट्रायल
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षक और कोच अमित घनशेला ने टीम को 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल रेंज की तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होंने लेन, शूटिंग किट और शूज जैसी व्यवस्थाओं से अवगत कराया. इसके बाद कौशल नागोरिया और उनकी टीम ने राइफल और पिस्टल से 10 मीटर शूटिंग का ट्रायल भी लिया और रेंज की बेहतरीन व्यवस्थाओं की सराहना की. स्वराज शूटिंग एकेडमिक के उज्ज्वल कुमार ने बताया कि वर्तमान में यहां केवल 10 मीटर का इनडोर रेंज चल रहा है. राष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए 25 और 50 मीटर का आउटडोर रेंज बेहद जरूरी है.
मुजफ्फरपुर में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की तैयारी
एसोसिएशन की टीम ने विस्तारीकरण को लेकर जरूरी तकनीकी सुझाव और मार्गदर्शन दिए. इस दौरान मुजफ्फरपुर में राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप के आयोजन पर भी विस्तृत चर्चा हुई, ताकि स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिल सके. इस मौके पर एकेडमिक के सदस्यों द्वारा कौशल नागोरिया और उनकी टीम को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. मौके पर रिशु आर्या, अंरिजय राज सिंह, सीआरपीएफ कमांडेंट डॉ. अमित कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










