Muzaffarpur News: बिना ओटीपीऔर पासवर्ड के बैंक खाते से उड़ेहजारो रुपए
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 18 May 2026 3:30 PM
बिना ओटीपीऔर पासवर्ड के बैंक खाते से उड़े हजारो रुपए
Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में बिना ओटीपी और पासवर्ड के बैंक खाते से दस हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला आया सामने. बैंक ने बायोमेट्रिक (अंगूठे) के जरिए पैसे निकलने की बात कही. पुलिस मामले की जांच कर रही है.पढे़ं पूरी खबर…
Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर जिले में साइबर फ्रॉड का एक और नया और बेहद चौंकाने वाला तरीका सामने आया है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बिना किसी ओटीपी (OTP), पासवर्ड या क्यूआर कोड स्कैन किए एक व्यक्ति के बैंक खाते से अवैध निकासी कर ली गई. जालसाजों ने पीड़ित के खाते से दस हजार रुपये साफ कर दिए. इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बैंक अधिकारियों ने पीड़ित को बताया कि यह निकासी अंगूठे के निशान (बायोमेट्रिक) के माध्यम से की गई है, जबकि पीड़ित ने अपना अंगूठा कहीं लगाया ही नहीं था.
बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से उड़े दस हजार रुपये
साइबर ठगी के इस अनोखे मामले को लेकर मिठनपुरा के बावन बीघा इलाके के रहने वाले पीड़ित संजीव कुमार ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को दिए आवेदन में संजीव कुमार ने बताया कि उनका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की रामबाग शाखा में है. उनके मोबाइल पर अचानक खाते से दस हजार रुपये कटने का मैसेज आया. मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए क्योंकि उन्होंने न तो किसी को अपनी बैंकिंग डिटेल दी थी और न ही कोई ट्रांजैक्शन किया था.
बायोमेट्रिक क्लोनिंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
जब पीड़ित संजीव कुमार भागते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की, तो वहां से मिली जानकारी ने उन्हें और परेशान कर दिया. बैंक ने बताया कि यह राशि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) यानी अंगूठे के निशान के जरिए निकाली गई है.पीड़ित का दावा है कि उन्होंने इस दौरान कहीं भी बायोमेट्रिक का इस्तेमाल नहीं किया था. आशंका जताई जा रही है कि साइबर अपराधियों ने किसी सरकारी पोर्टल या रजिस्ट्री ऑफिस से पीड़ित के फिंगरप्रिंट का डेटा चोरी कर उसका क्लोन बनाया और पैसे उड़ालिए. मिठनपुरा थाना पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










