चोरी की बैटरी खरीद- बिक्री करने में गोबरसही से दुकानदार गिरफ्तार

Published by : CHANDAN Updated At : 10 May 2025 11:12 PM

विज्ञापन

चोरी की बैटरी खरीद- बिक्री करने में गोबरसही से दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर . ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने चोरी की बैटरी खरीद बिक्री करने के मामले में गोबरसही के दुकानदार शंभु साह को गिरफ्तार किया है. थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है. इससे पहले एक शातिर को पकड़ा गया था. उसके निशानदेही पर गोबरसही स्थित शंभु साह के दुकान से चोरी की एक बैटरी बरामद की गई थी. हालांकि इस दौरान वह फरार मिला था. उसकी तलाश की जा रही थी. इसी बीच उसे पकड़ा गया है. फिलहाल मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहा है. उसकी भी तलाश तेज कर दी गई है. बताया जाता है कि मामले को लेकर गैरेज संचालक ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन