ससौली गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान, ग्रामीणों ने किया नाला निर्माण की मांग की

Updated:
विज्ञापन

आधा-अधुरा नाला

औराई के ससौली गांव में जलजमाव से मुक्ति के लिए ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन दिया है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Aurai Waterlogging Problem: औराई प्रखंड की आलमपुर सीमरी पंचायत अंतर्गत ससौली गांव को जाने वाली मुख्य सड़क पर नाला निर्माण न होने से ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार हो गया है. यह ग्रामीण सड़क दो पंचायतों की लगभग 25 हजार की आबादी को आपस में जोड़ती है. सड़क पर सालों भर जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को आवेदन सौंपकर नाला निर्माण कराने की मांग की है.

25 हजार आबादी प्रभावित, आंदोलन की दी चेतावनी

स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि शहबाज आलम व समाजसेवी मो. हजारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बीडीओ को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा.

  • सालों भर जलजमाव: ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर वर्ष में कम से कम 6 महीने पानी जमा रहता है.
  • हादसे की आशंका: जलजमाव के कारण आए दिन दर्जनों राहगीर और वाहन चालक सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं.
  • आंदोलन की चेतावनी: समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

बीडीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

मामले में संज्ञान लेते हुए बीडीओ रजनीश शंकर झा ने बताया कि ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त हुआ है. जल्द ही स्थल का निरीक्षण कर जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने का सार्थक प्रयास किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण मामले में पॉक्सो कोर्ट ने राजा कुमार को ठहराया दोषी, 24 को सजा


विज्ञापन
फिरोज अख्तर

लेखक के बारे में

By फिरोज अख्तर

विगत 12 वर्षों से रिपोर्टिंग का अनुभव. इनकी रिपोर्टिंग समसामयिक घटनाओं के बेहतर ढंग से कवरेज करने के साथ ही विभिन्न सामाजिक मुद्दों को राष्ट्रहित में रोचक ढंग से पाठकों के बीच प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन