चेन स्नेचर का पुलिस सीसीटीवी से जुटा रही सुराग, प्राथमिकी हुई दर्ज

Police gather clues about chain snatcher
संवाददाता, मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील पुल पर मंगलवार की रात 9:30 बजे हुई समस्तीपुर की महिला अंजना से चेन छिनतई में पुलिस सीसीटीवी से सुराग तलाश रही है. घटना के दूसरे दिन बुधवार देर शाम तक पुलिस ने दो दर्जन से अधिक दुकानों का सीसीटीवी फुटेज खंगाला .इसमें बाइक सवार एक अपराधी दिखा है, लेकिन रात होने के कारण उसका चेहरा स्पष्ट नहीं आ पाया है. घटना को लेकर महिला अंजना कुमारी ने बुधवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेठा गांव की रहने वाली अंजना कुमारी ने पुलिस को बताया की अपने पति के साथ मोतीझील बाजार में खरीदारी करने आई थी. इसी दौरान एक काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक अचानक उनके पास पहुंचे और महिला के गले से चेन झपटकर स्टेशन रोड की ओर भाग निकले. घटना इतनी तेजी से हुई कि आस-पास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. देर रात सिटी एसपी कोटा किरण कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. उन्होंने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की और क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला लेकिन अब तक अपराधी का कोई सुराग नही मिल सका है. नगर पुलिस ने बताया कि फुटेज से बाइक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




