Muzaffarpur Newsएमआइटी के दो छात्रों का प्लेसमेंट

Published by : ANKIT Updated At : 09 May 2025 7:17 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur Newsएमआइटी के दो छात्रों का प्लेसमेंट

विज्ञापन

-6.5 लाख का मिला पैकेज

मुजफ्फरपुर.

एमआइटी के 2021-25 सत्र के दो छात्रों का चयन मंत्रा सॉफ्टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद में हुआ है. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के गुलशन कुमार व इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी के ओम कुमार को कंपनी ने इंजीनियर ट्रेनी सॉफ्टवेयर पद पर चुना है. दोनों छात्रों को सालाना 6.5 लाख का पैकेज दिया जायेगा. लिखित परीक्षा व साक्षात्कार से गुजरने के बाद इन छात्रों का चयन किया गया है. इसी कंपनी में पूर्व में चार छात्रों का चयन हुआ था. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ रामजी प्रसाद गुप्ता ने दोनों छात्रों को बधाई दी. प्राचार्य डाॅ एमके झा ने कहा कि कॉलेज में लगातार प्लेसमेंट के लिए कंपनियां पहुंच रही हैं. संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी दीपक चौधरी, प्रो विजय, प्रो चेतना सागर, डॉ उमर फारूक, प्रो नैंसी प्रिया, प्रो गुलशन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANKIT

लेखक के बारे में

By ANKIT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन