निर्देश : चिकन पॉक्स के मरीज तुरंत भर्ती हों

Updated at : 18 Jul 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
निर्देश : चिकन पॉक्स के मरीज तुरंत भर्ती हों

निर्देश : चिकन पॉक्स के मरीज तुरंत भर्ती हों

विज्ञापन

-स्वास्थ्य विभाग ने कहा-अस्पतालों में जरूरी इंतजाम किये जायें मुजफ्फरपुर ़ चिकन पॉक्स (चेचक) के अन्य जिलों में मरीज मिलने लगे हैं. ऐसे में मुजफ्फरपुर में भी मरीजों के मिलने की आशंका जतायी गयी है. जिला के सभी पीएचसी प्रभारियों को ऐसे मरीजों को चिह्नित करने और तुरंत अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराने के निर्देश दिए गये हैं. इधर, मलेरिया माह के दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के मरीजों का सर्वे किया जा रहा है. मलेरिया की जांच ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में की जा रही है. डेंगू के लिए सर्वे किया जा रहा है. फिलहाल यहां भी स्थिति नियंत्रण में होना बताई गयी है. ये हैं चिकन पॉक्स के लक्षण दाने के साथ चक्कर आना तेज दिल की धड़कन, सांस की तकलीफ झटके, दौरे पड़ना मांसपेशियों के समन्वय की कमी थकान व कमजोरी होना इस तरह फैलती है बीमारी विशेषज्ञों की माने तो वैरिसेला-जोस्टर वायरस होता है, लेकिन यह एक संक्रामक रोग है, जो संक्रमण से फैलता है. एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकने, हाथ मिलाने, थूकने, फोड़े-फूंसी से निकले दृव्य, कपड़े इत्यादि के संपर्क में आने से फैलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन