पैट का अगले सप्ताह जारी होगा रिजल्ट, कॉपियों का मूल्यांकन शुरू
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
PAT result to be released next week
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
पैट- 2022 की परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह जारी होगा. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पिछले दिनों हुई परीक्षा के बाद काॅपियों के मूल्यांकन और अन्य प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जानकारी के अनुसार अगले सात दिनों में रिजल्ट जारी किया जा सकता है. वहीं परीक्षा के बाद ही पेपर-1 के लिए विश्वविद्यालय के स्तर से आंसर की जारी किया गया था. इस पर आपत्ति के लिए भी परीक्षार्थियों को समय दिया गया था. आंसर की जारी होने के 72 घंटे के भीतर परीक्षार्थी किसी भी प्रश्न का उत्तर गलत होने पर अपना दावा कर सकते थे. पैट 2022 का आयोजन 9 जून को जिले में 5 केंद्रों पर हुआ था. पेपर- 2 में सवाल टफ होने के कारण परीक्षार्थियों को इसे हल करने में परेशानी हुई.आवेदन के लिए दोबारा पोर्टल खोलने की मांग
पैट 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. 15 जून तक ही आवेदन की समय सीमा निर्धारित थी. तिथि बढ़ाये जाने की मांग करने वाले छात्र-छात्राओं का कहना है कि विश्वविद्यालय के स्तर से आयोजित होने वाला यह आखिरी पैट है. ऐसे में अब तक किसी कारणवश छूटे हुए छात्र-छात्राओं को मौका देने के लिए पोर्टल को दुबारा खोलना चाहिए. सत्र 2024 से नेट परीक्षा के माध्यम से ही पीएचडी में नामांकन होना है. इसको लेकर पहले ही यूजीसी की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के लिए गाइडलाइन जारी की जा चुकी है. इसी को लेकर छात्र-छात्राओं की ओर से आवेदन की तिथि बढ़ाये जाने की मांग की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










