कैंप में नहीं पहुंच रहे लोग, दो दिनों में महज 20 लाख रुपये की ही वसूली

Updated at : 24 Sep 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
कैंप में नहीं पहुंच रहे लोग, दो दिनों में महज 20 लाख रुपये की ही वसूली

30 सितंबर तक बिना जुर्माना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने को लगे नगर निगम के कैंप में लोग नहीं पहुंच रहे हैं

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर 30 सितंबर तक बिना जुर्माना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने को लगे नगर निगम के कैंप में लोग नहीं पहुंच रहे हैं. इस कारण वसूली काफी कम हो रही है. दो दिनों में महज 20 लाख रुपये की ही वसूली हो पायी है, जो आंकड़ा सामान्य दिनों से भी कम वसूली का है. कई वार्ड के तहसीलदार पूरे दिन कैंप में बैठे रह जाते हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति अपना टैक्स जमा करने नहीं पहुंच रहा. इस कारण वसूली का ग्राफ बढ़ने की बजाय घटता ही जा रहा है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि इस ग्राफ को बढ़ाने के लिए बुधवार से प्रचार-प्रसार और बढ़ाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन