अपराध व शराब कारोबार से कमाये रुपये के बंटवारे को लेकर हुई थी नीतेश की हत्या, दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 9:39 PM

विज्ञापन

सकरा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सुस्ता गांव से अपहरण करके हुए नीतेश कुमार उर्फ अभिनव यादव (20) की अपहरण करके हुए हत्या की केस का पुलिस ने खुलासा कर लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सकरा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सुस्ता गांव से अपहरण करके हुए नीतेश कुमार उर्फ अभिनव यादव (20) की अपहरण करके हुए हत्या की केस का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. शराब कारोबार व अन्य आपराधिक वारदात से कमाए गए पैसा बंटवारा के विवाद में नीतेश के उसके दो साथियों ने ड्रैगन चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी. उसके शव को बोरा में पैक करके तेतरी चौर में फेंक दिया था. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो अपराधी सकरा थाना के मोहम्मदपुर निवासी बबलू कुमार व मनीष कुमार के रूप में किया गया है. पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त चाकू व बाइक को बरामद किया गया है. इस घटना में शामिल दो और अपराधियों का नाम सामने आया है. पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. हत्याकांड का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया है कि सकरा थाने में बीते 10 अक्टूबर को मोहम्मदपुर सुस्ता निवासी बालेश्वर राय ने अपने पुत्र नीतेश कुमार उर्फ अभिनव यादव की अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसने पुलिस को बताया था कि उसका पुत्र 10 अक्तूबर की शाम सात बजे बाइक से पिलखी मेला देखने गया था इसके बाद से वह गायब हो गया है. रात्रि 10 बजे जब उसने अपनी मां से आखिरी बार बात की थी इसमें 10 मिनट में लौटने की बात कही थी. काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया तो स्विच ऑफ बता रहा था. थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम लगातार मैनुअल व टेक्निकल इनपुट के आधार पर खोजबीन शुरू किया. इस बीच बीते 17 अक्तूबर को तीतरा चौर में बोरा में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. उसका गला काट कर हत्या किया गया था. मृतक की पहचान नीतेश कुमार के रूप में किया गया था. पुलिस टीम लगातार हत्याकांड में शामिल अपराधियों की तलाश कर रही थी. इसके बाद पुलिस टीम ने टेक्निकल इनपुट के आधार पर दो बदमाश बबलू व मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. हत्याकांड में कुल चार लोग शामिल थे. फरार चल रहे दो शातिरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. :: मनीष ने पिलखी से अपनी बाइक से किया था नीतेश का अपहरण ग्रामीण एसपी ने बताया कि मनीष ने पिलखी से अपनी बाइक से नीतेश का अपहरण किया था. वहीं, नीतेश की बाइक को पुल से गंडक नदी में फेंक दिया था. फिर, उसको सुनसान जगह पर ले जाकर सभी आरोपियों ने ड्रैगन चाकू से गला काट दिया. उसके शव को बोरा में पैक करके तितरा चौर में फेंक दिया. : मृतक का भी था आपराधिक इतिहास, पैसा लेन- देन में हुई थी हत्या मृतक नीतेश कुमार व उसकी हत्याकांड में गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपी बबलू व मनीष आपस में मित्र थे. ग्रामीण एसपी ने बताया कि ये लोग संगठित होकर लूटपाट व अन्य आपराधिक वारदात करते थे. शराब के कारोबार में भी ये लोग शामिल थे. अपराध व शराब कारोबार से कमाये गये रुपये के बंटवारे में नीतेश की हत्या हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन