Pakridayal News: मुंबई जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सिसहनी गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई के लिए निकले सिसहनी गांव के अवनीश कुमार की लखनऊ के पास चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Pakridayal News: पकड़ीदयाल प्रखंड के सिसहनी गांव निवासी एक युवक की मुंबई जाने के दौरान चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

लखनऊ के पास हुआ हादसा

मृतक की पहचान सिसहनी गांव निवासी सुजीत महतो के 20 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार उर्फ चुनचुन के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार अवनीश रोजगार के सिलसिले में मुंबई जा रहा था. इसी दौरान लखनऊ के समीप चलती ट्रेन से गिर जाने से उसकी मौत हो गई.

परिवार का सबसे छोटा बेटा था अवनीश

परिजनों ने बताया कि अवनीश अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. हादसे की खबर गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे.

शव पहुंचने के बाद होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार मृतक का शव गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस दर्दनाक घटना से पूरे सिसहनी गांव में मातम का माहौल है.


विज्ञापन
नवीन कुमार

लेखक के बारे में

By नवीन कुमार

नवीन कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन