मोहनपुर उर्दू विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, समावेशी शिक्षा पर हुआ मंथन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर उर्दू में 'समावेशी शिक्षा : हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण' विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान 'स्टूडेंट ऑफ द मंथ' और 'पैरेंट्स ऑफ द मंथ' को सम्मानित किया गया. विशेष अभिभावक सम्मान भी प्रदान किया गया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर उर्दू में शनिवार को प्रधान शिक्षक केशव कुमार के निर्देशन में विद्यालय के वार्षिक गतिविधि कैलेंडर के तहत अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस माह की संगोष्ठी का विषय "समावेशी शिक्षा : हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण" रहा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यालय और समुदाय के बीच मजबूत होती साझेदारी का परिचय दिया.

विज्ञापन

समावेशी शिक्षा पर दिया गया विशेष जोर

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक केशव कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमता और सीखने की गति के अनुसार विशिष्ट होता है. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों सहित सभी विद्यार्थियों को समान अवसर, सम्मान और सहयोग देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति, स्वच्छ वेशभूषा, पौष्टिक भोजन, घर में अध्ययन का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने तथा प्रतिदिन 15 से 20 मिनट बोलकर पढ़ने की आदत विकसित करने का आग्रह किया. साथ ही स्कूल डायरी का नियमित अवलोकन और बच्चों के साथ प्रेम एवं धैर्यपूर्ण व्यवहार अपनाने की भी अपील की.

स्टूडेंट ऑफ द मंथ एवं पैरेंट्स ऑफ द मंथ का सम्मान

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्टूडेंट ऑफ द मंथ एवं पैरेंट्स ऑफ द मंथ सम्मान समारोह रहा. जुलाई 2026 के लिए वर्ग प्रथम से आसिफा नाज, द्वितीय से कनीज फातमा, तृतीय से सोफिया परवीन, चतुर्थ से आरिश अहमद तथा पंचम से आयत खातून एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया.

शिक्षक अब्दुल गफ्फार अंसारी, शोएब अहमद तथा शिक्षिकाएं निभा कुमारी, ममता और स्मिता ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया.

विशेष अभिभावक सम्मान भी किया गया प्रदान

विद्यालय की गतिविधियों में उल्लेखनीय सहयोग के लिए वर्ग तृतीय की छात्रा कायनात रहमत की माता नासरीन परवीन को प्रधान शिक्षक केशव कुमार ने विशेष अभिभावक सम्मान से सम्मानित किया.

समापन अवसर पर प्रधान शिक्षक केशव कुमार ने कहा कि शिक्षक, अभिभावक और समुदाय की साझेदारी से ही प्रत्येक बच्चे के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उन्होंने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग बनाए रखने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन