दरवाजे पर शराब पीने का विरोध करने पर हमला, एक ही परिवार के दो लोग गंभीर घायल

प्राथमिक दर्ज | Prabhat Khabar Network
तुर्की थाना क्षेत्र में शराब पी रहे लोगों का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया. हमलावरों ने धारदार हथियार और रॉड से दो लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के बसंत खरौना गांव में दरवाजे पर शराब पीने और हुड़दंग करने का विरोध करने पर एक ही परिवार के दो लोगों पर कथित रूप से धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
विरोध करने पर किया गया हमला
पीड़ित मदन महतो के बयान पर तुर्की थाना में कांड संख्या 236/2026 दर्ज की गई है. प्राथमिकी के अनुसार, घटना 20 जुलाई की रात की है. आरोप है कि कुछ लोग उनके दरवाजे पर बैठकर शराब पीते और गाली-गलौज करते थे. विरोध करने पर आरोपितों ने कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया.
दो लोगों को लगी गंभीर चोट
हमले में मदन महतो के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी भाभी शांति देवी के गाल पर धारदार हथियार से चोट आई. दोनों घायलों का इलाज कराया गया, जहां चिकित्सकों ने कई टांके लगाए.
चोरी की नीयत से जुटने का भी आरोप
प्राथमिकी में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी चोरी की नीयत से उनके दरवाजे के आसपास जुटते थे. घटना के बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जिम्मेदारी एसआई शशिकांत को सौंपी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By श्याम कुमार
प्रिंट मीडिया और ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में 23 वर्षों का व्यापक अनुभव. पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बन रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










