शहर के तीन नये सड़क एवं नाला निर्माण की डीएम से मिली मंजूरी
Updated at : 07 Mar 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन

शहर के तीन नये सड़क एवं नाला निर्माण की डीएम से मिली मंजूरी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना
-पहले फेज में मिली थी 11 योजनाओं की स्वीकृति-कुल 28 योजनाओं का हुआ है चयन
मुजफ्फरपुर.
मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से मुजफ्फरपुर में चयनित 28 में से अब तक 14 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति डीएम के स्तर से मिल गयी है. पहले फेज में 11 योजनाओं की स्वीकृति मिली थी. दूसरे फेज में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने तीन और नयी योजनाओं की स्वीकृति दी है. इसमें वार्ड नंबर 15 के लकड़ीढाई शिवपुरी में ओम सहनी के घर से संजय राम के घर होते हुए हनुमान राय के घर तक भाया गुच्छा सहनी के घर के सामने सतीश राणा के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण होगा. इसकी लागत राशि 73.17 लाख रुपये है. इसके अलावा वार्ड नंबर 16 के बनारस बैंक चौक से नवाब रोड होते हुए सोडा गोदाम चौक तक सड़क निर्माण एवं वार्ड नंबर 48 के बेला रोड बैंकर्स कॉलोनी में सड़क एवं नाला निर्माण शामिल है. दोनों योजनाओं की लागत राशि क्रमश: 97.08 एवं 99.03 लाख रुपये है. प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब सीधे इन योजनाओं को टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया जायेगा. बुडको की माॅनिटरिंग में कार्य होगा. छह महीने की कार्य अवधि निर्धारित की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




