Muzaffarpur Shop Fire: चांदनी चौक पर कबाड़ की दुकान में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
दुकान में लगी आग, फोटो- प्रभात खबर
Muzaffarpur Shop Fire: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक में कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई. आग की ऊंची लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दमकल और पुलिस की टीम देर रात तक आग बुझाने में जुटी रही. पढे़ं पूरी खबर…
Muzaffarpur Shop Fire: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक में बुधवार देर रात एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें आसमान तक पहुंचने लगीं. आग की भयावह स्थिति को देखकर आसपास के लोगों और अपार्टमेंट में रहने वाले परिवारों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
घटना चांदनी चौक स्थित एक अपार्टमेंट के समीप की है. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
धुएं और लपटों से सहमे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही देर बाद दुकान से घना धुआं निकलने लगा. कबाड़ की दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान रखे होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई.
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं. आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका सताने लगी और कई परिवार एहतियातन सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए.
यह भी पढे़ं: एक झटके में उजड़ गई कई जिंदगियां! मोतिहारी में पिकअप और टेंपो की टक्कर से मचा कोहराम
पुलिस और दमकल की टीम तुरंत पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन कुमार रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सबसे पहले सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को खाली कराया ताकि किसी तरह की जनहानि न हो.
इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.
देर रात तक चला राहत और बचाव कार्य
दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. दुकान में मौजूद प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग बार-बार भड़क रही थी.
पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से देर रात तक आग बुझाने का अभियान जारी रहा. अधिकारियों की प्राथमिकता आग को आसपास के रिहायशी इलाकों तक फैलने से रोकना थी.
यह भी पढे़ं: Darbhanga Muharram: मुहर्रम जुलूस में युवाओं ने दिखाया अद्भुत करतब, लाठी-डंडे के प्रदर्शन ने जीता लोगों का दिल
लाखों के नुकसान की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने से दुकान में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि नुकसान का सटीक आकलन अभी नहीं हो सका है, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति जलने की आशंका जताई जा रही है.
आग लगने के कारणों की जांच शुरू
ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. फिलहाल आग बुझाने और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है.
अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग पूरी तरह बुझने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग कारणों की जांच करेंगे.
यह भी पढे़ं: पटरी पर लेटे लोगों को देखकर रोक दी ट्रेन, रेलकर्मियों की सतर्कता ने बचा ली कई जानें, DRM ने किया सम्मानित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








