साहू पोखर में युवक डूबा, साथी फरार; बच्चों संग जान देने पहुंची महिला को बचाया
साहू पोखर में युवक डूबा, साथी फरार; बच्चों संग जान देने पहुंची महिला को बचाया
मुजफ्फरपुर के साहू पोखर में एक युवक डूब गया, वहीं पारिवारिक विवाद के चलते पोखर में कूदने आई एक मां और उसके तीन बच्चों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।
Sahu Pokhar Muzaffarpur: नगर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक साहू पोखर में गुरुवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. पोखर में छलांग लगाने से एक अज्ञात युवक गहरे पानी में डूब गया, जबकि उसके साथ मौजूद दो दोस्त उसे डूबता छोड़कर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. रात में गहरा अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका. शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को बुलाकर डूबे युवक की तलाश में सघन रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाएगा.
घाट पर मिली चप्पल, सीसीटीवी से पहचान में जुटी पुलिस
डूबने वाले युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है:
- घटनाक्रम: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पोखर के पश्चिम दिशा की तरफ से पैदल आया था. कुछ देर टहलने के बाद उसने अचानक गहरे पानी में छलांग लगा दी.
- फरार हुए दोस्त: युवक के कूदते ही उसके साथ आए दो अन्य दोस्त मौके से भाग निकले.
- सुराग व जांच: घटनास्थल पर पोखर के घाट से युवक की चप्पल बरामद हुई है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर तीनों की पहचान में जुटी है.
जान देने पहुंची मां और 3 मासूम बच्चों को लोगों ने बचाया
एक तरफ पुलिस डूबे युवक के मामले की जांच कर रही थी, तभी पोखर पर एक और बड़ी अनहोनी टल गई. पुरानी गुदरी इलाके की एक महिला पारिवारिक विवाद से तंग आकर अपने तीन मासूम बच्चों के साथ पोखर में कूदकर जान देने पहुंच गई.
पार्षद की तत्परता: बदहवास हालत में महिला को बच्चों संग बढ़ता देख स्थानीय वार्ड पार्षद केपी पप्पू और स्थानीय लोगों ने दौड़कर सभी को सुरक्षित पकड़ लिया. पति से विवाद के बाद महिला यह आत्मघाती कदम उठाने आई थी. परिजनों को बुलाकर समझा-बुझाकर मां-बच्चों को सौंप दिया गया.
ये भी पढ़ें: 500 करोड़ से अधिक की मेगा परियोजनाओं की मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा, 15 जिलों ने भेजी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







