बरूराज में 25 पोल से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार चोरी, दो दर्जन गांवों में छाया अंधेरा

Updated:
विज्ञापन

बरूराज में 25 पोल से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार चोरी, दो दर्जन गांवों में छाया अंधेरा

बरूराज पावर सब स्टेशन से 11 हजार वोल्ट के बिजली तार चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. चोरों के गिरोह ने 25 पोल से तार काटकर दो दर्जन गांवों को अंधेरे में डुबो दिया है. विभाग युद्धस्तर पर तार बदलने का काम कर रहा है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर से अशोक पांडे की रिपोर्ट

Electricity Wire Theft: बरूराज पावर सब स्टेशन (PSS) से निकलने वाले फुलवरिया फीडर में संगठित चोरों के गिरोह ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने बीती रात तकरीबन 25 पोल पर लगे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार को काटकर चोरी कर लिया. तार चोरी की इस घटना के कारण फुलवरिया फीडर के तहत आने वाले लगभग दो दर्जन गांव गुरुवार रात 10 बजे से पूरी तरह अंधेरे में डूब गए हैं. अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है.

बारिश रुकते ही चोरों ने किया शॉर्ट सर्किट

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात इलाके में तेज बारिश हुई थी. बारिश थमने के बाद जब विद्युत कर्मियों ने फुलवरिया फीडर की बिजली सप्लाई बहाल की, तभी घात लगाए चोरों ने साजिश रची:

  • वारदात का तरीका: चोरों के गिरोह ने लाइन में शॉर्ट सर्किट कराया और सप्लाई बंद होते ही 25 पोल से तार काटकर फरार हो गए.
  • फॉल्ट ढूंढने पर खुलासा: अचानक सप्लाई ठप होने पर जब लाइनमैन व मानव बल पेट्रोलिंग के लिए निकले, तो भारी मात्रा में तार गायब देखकर दंग रह गए.

बिजली बहाली के प्रयास तेज, थाने में शिकायत

घटना के तुरंत बाद विद्युत विभाग हरकत में आ गया. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बियाडा फीडर से जोड़कर बिजली चालू करने की कोशिश की गई, लेकिन मुरारपुर इंडस्ट्रियल एरिया के आगे के गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी.

  • अधिकारियों की तैनाती: सहायक अभियंता पूरी तकनीकी टीम के साथ मौके पर कैंप कर तार लगाने के कार्य की सीधी मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
  • एफआईआर की प्रक्रिया: कनीय अभियंता द्वारा बरूराज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

विभाग का आश्वासन: बिजली अधिकारियों ने बताया कि युद्धस्तर पर नए तार लगाने का काम चल रहा है ताकि प्रभावित दो दर्जन गांवों में जल्द आपूर्ति बहाल हो सके.

ये भी पढ़ें: डिजिटल शैतान का खूनी शिकंजा: स्कूल बैग तक पहुंचा AI डीपफेक का खौफनाक जाल, क्लासमेट ही निकला 'साइबर दरिंदा'


विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन