परीक्षार्थियों को राहत: मुजफ्फरपुर से दोपहर 2 बजे खुलेगी नरकटियागंज परीक्षा स्पेशल ट्रेन
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 7:17 PM
दोपहर 2 बजे खुलेगी नरकटियागंज परीक्षा स्पेशल ट्रेन
Muzaffarpur News: सीईटी-बीएड परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे आज दोपहर 2 बजे मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा. भीड़ बढ़ने पर पाटलिपुत्र के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन भेजने की तैयारी है.पढे़ं पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपार्ट
Muzaffarpur News: सीईटी-बीएड और सीईटी-शिक्षा शास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होकर लौट रहे परीक्षार्थियों के सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे प्रशासन आगे आया है. अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए रविवार दोपहर 2:00 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से नरकटियागंज के लिए एक विशेष ‘परीक्षा स्पेशल’ ट्रेन चलाई जाएगी. कैरेज विभाग ने इस ट्रेन के सुचारू परिचालन के लिए ऑपरेटिंग विभाग को रैक सौंप दी है. इसके साथ ही, सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर एक अतिरिक्त रैक को रिजर्व (सुरक्षित) में रखा गया है. अधिकारियों के मुताबिक, अगर स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उम्मीद से ज्यादा बढ़ती है, तो इस रिजर्व रैक को मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के बीच तुरंत रवाना किया जा सकता है.
प्लेटफॉर्म से एफओबी तक ”पैक” रहा जंक्शन
शनिवार देर रात से ही मुजफ्फरपुर जंक्शन पर परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देखते ही देखते भारी हुजूम में बदल गया. स्टेशन का पूरा परिसर अभ्यर्थियों से पटा नजर आया. रात गुजारने के लिए जिसे जहां जगह मिली, वह वहीं डट गया. सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म से लेकर फुट ओवर ब्रिज तक पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई. रेलवे प्रशासन मुस्तैदी से स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि अभ्यर्थियों को घर लौटने में कोई परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










