Muzaffarpur News: कांटी के मशहूर किसान मुरलीधर शर्मा का पटना में निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
`muzaffarpur-kanti-progressive-farmer-murlidhar-sharma-passes-away-patna`

कांटी के मशहूर किसान मुरलीधर शर्मा का पटना में निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कांटी अंतर्गत शहवाजपुर निवासी और ‘किसान श्री’ से सम्मानित प्रगतिशील किसान मुरलीधर शर्मा का पटना के अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के कांटी प्रखंड के शहवाजपुर गांव निवासी और ‘किसानश्री’ सम्मान से सम्मानित प्रगतिशील किसान मुरलीधर शर्मा का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरे कांटी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

सादगी और संघर्ष की मिसाल थे मुरलीधर शर्मा

मुरलीधर शर्मा अपने क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में नए प्रयोगों और अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे. उनके निधन पर प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही, चुलबुल शाही, अनिल शाही, मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर, सुदर्शन मिश्र, हिमांशु कुमार और सन्नी कुमार आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है. ग्रामीणों ने कहा कि मुरलीधर शर्मा का सादा जीवन और उच्च विचार हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे.

क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति

उनके करीबियों और जानकारों के मुताबिक, मुरलीधर शर्मा न सिर्फ एक कुशल किसान थे, बल्कि एक बेहद मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी इंसान थे. उनका पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा. ग्रामीणों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी व्यक्तिगत क्षति बताया है. शनिवार को उनके पैतृक गांव शहवाजपुर में शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों की भारी भीड़ जुटी रही.

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन