मुजफ्फरपुर: इंडस्ट्री से जुड़े कोर्स में मिलेगा दाखिला, बीआरएबीयू जल्द खोलेगा आवेदन पोर्टल

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News brabu-aedp-admission-2026-three-affiliated-colleges-application-start-next-week

Muzaffarpur News Brabu-Aedp-Admission-2026-Three-Affiliated-Colleges-Application-Start-Next-Week

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के तीन अंगीभूत कॉलेजों में अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) में नामांकन के लिए अगले सप्ताह से आवेदन शुरू होगा. समर्थ पोर्टल के माध्यम से केंद्रीकृत प्रक्रिया के तहत एडमिशन लिया जाएगा. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

 Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के तीन अंगीभूत कॉलेजों में अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) में नामांकन के लिए अगले सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. समर्थ पोर्टल पर पेमेंट गेटवे इंटीग्रेट होने के बाद आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.

समर्थ पोर्टल से होगा केंद्रीकृत नामांकन

लोकभवन से एईडीपी के ऑर्डिनेंस और रेगुलेशन को मंजूरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने नामांकन प्रक्रिया तेज कर दी है. तीनों कॉलेजों में एडमिशन समर्थ पोर्टल के माध्यम से केंद्रीकृत प्रणाली (सेंट्रलाइज्ड सिस्टम) से होगा.

तीन कॉलेजों में संचालित होंगे सात कोर्स

विश्वविद्यालय के अनुसार एलएनडी कॉलेज, मोतिहारी में तीन कोर्स संचालित किए जाएंगे. वहीं आरएन कॉलेज, हाजीपुर और आरएसएस साइंस कॉलेज, सीतामढ़ी में दो-दो कोर्स की स्वीकृति मिली है. सभी कोर्स सेमेस्टर प्रणाली के तहत संचालित होंगे.

इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप होगा प्रशिक्षण

विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है, ताकि डिग्री के साथ उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें.

अगले सप्ताह एक्टिव होगा आवेदन लिंक

डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि एईडीपी में नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. समर्थ पोर्टल पर पेमेंट गेटवे इंटीग्रेशन पूरा होते ही अगले सप्ताह आवेदन के लिए लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन