मुजफ्फरपुर के लोगों को मिली एक और बड़ी सौगात, NH से जोड़ा जायेगा मरीन ड्राइव, हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Mar 2025 2:48 PM

विज्ञापन

मरीन ड्राइव

Marine Drive: बिहार के पटना के बाद अब मुजफ्फरपुर में मरीन ड्राइव बनकर तैयार हो गया है. इसे राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) से सीधा जोड़ा जायेगा.

विज्ञापन

Marine Drive, देवेश कुमार, मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए सरकार ने एक और खुशखबरी दी है. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण के साथ ही अब मरीन ड्राइव और जूरन छपरा को राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जोड़ा जायेगा. इसके लिए एलिवेटेड पथ का निर्माण होगा. गुरुवार को स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मीटिंग में इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी गई. राजधानी पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर मुजफ्फरपुर के मरीन ड्राइव को भी नेशनल हाईवे से जोड़ने की योजना है. इससे बैरिया फोरलेन से मरीन ड्राइव रोड और जूरन छपरा रोड नंबर एक से पांच तक की कनेक्टिविटी सुगम हो जायेगी. जूरन छपरा की ओर से मन के अंदर से सड़क का निर्माण शुरू होगा, जो मरीन ड्राइव को जोड़ते हुए लक्ष्मी चौक, एमआईटी, पुलिस लाइन होते हुए बैरिया-दादर पुल से पहले एनएच से मिलेगा.

क्या बोली महापौर

महापौर निर्मला साहू ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में शहरवासियों के हित में दो बड़े फैसले हुए हैं. इसमें जूरन छपरा और एनएच को जोड़ते हुए मन किनारे एलिवेटेड रोड और अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल बैरिया बस टर्मिनल का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के साथ चार मंजिला भवन का निर्माण शामिल है. यह दोनों प्रोजेक्ट मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के लोगों को सुखद एहसास दिलाने वाला होगा.

नगर आयुक्त का बयान

विक्रम विरकर ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं. मरीन ड्राइव और जूरन छपरा को एनएच से जोड़ने से शहर के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. एनएच से सीधे जुड़े होने के कारण सिकंदरपुर मरीन ड्राइव व मन की सुंदरता पर चार चांद लगेगा. आर्थिक उन्नति भी होगी.

इसे भी पढ़ें: ‘आपके बच्चे ने पढ़ाई नहीं की, वह मैट्रिक परीक्षा में फेल कर रहा है’, बिहार बोर्ड के नाम पर मांगी जा रही राशि

चार मंजिला बैरिया बस टर्मिनल निर्माण की दोबारा मंजूरी

बैरिया स्थित अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल बस टर्मिनल का निर्माण पूर्व से तैयार प्रस्ताव के अनुसार ही होगा. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी है. 50 करोड़ की बजाय अब 143 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी. लगभग 93 करोड़ रुपये की राशि राज्य व केंद्र सरकार देगी. इसके लिए मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी कंपनी नगर विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगा.

बैरिया बस टर्मिनल का पहले से बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के साथ चार मंजिला भवन बनाने का प्रस्ताव था. लेकिन, बीच में राशि की कटौती हो जाने के कारण 50 करोड़ रुपये से एक मंजिला भवन के निर्माण की मंजूरी मिली. लेकिन, राज्य सरकार ने नगर आयुक्त के आग्रह को दोबारा स्वीकार करते हुए गुरुवार को पूर्व से तैयार प्रस्ताव के तहत निर्माण की अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार से मैहर जाएगी ये 5 जोड़ी ट्रेनें, इंडियन रेलवे का नवरात्रि गिफ्ट, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन