बिहार से मैहर जाएगी ये 5 जोड़ी ट्रेनें, इंडियन रेलवे का नवरात्रि गिफ्ट, देखें लिस्ट

Published by :Paritosh Shahi
Updated at :27 Mar 2025 8:26 PM
विज्ञापन
Railway RRB ALP Recruitment 2025

Railway RRB ALP Recruitment 2025

Indian Railway: रेलवे विभाग ने नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 5 जोड़ी ट्रेनों का 5 मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया है.

विज्ञापन

Indian Railway: बिहार के हर कोने से नवरात्र के दौरान लाखों लोग मैहर मेला जाते हैं. यह मेला विशेष रूप से चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान लगता है. यहां लाखों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आते हैं. नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर और उसके आसपास का इलाकों में भक्तों की भीड़ रहती है. भक्तों को मंदिर तक पहुंचने के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, हालांकि अब रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है, जो भक्तों के लिए इसे आसान बनाती है.

इंडियन रेलवे ने दी सौगात

यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए मैहर स्टेशन पर पांच जोड़ी एक्स्प्रेस ट्रेनों का 5 मिनट का अस्थायी ठहराव किया गया है. ट्रेनों की सूची नीचे है:-

ट्रेन संख्या- 17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या- 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस शाम 5:15 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या- 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस दोपहर 3:05 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या- 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस सुबह 8:15 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या- 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दोपहर 3:05 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या- 19052 मुजफ्फरपुर वलसाड एक्सप्रेस सुबह 11:40 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या- 11045 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस शाम 5:20 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या- 11046 धनबाद छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल कोल्हापुर एक्सप्रेस रात 10:25 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या- 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या- 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सुबह 11:25 बजे पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: 31 मार्च तक जमा कर लें यह फॉर्म, नहीं तो चली जाएगी जमीन! जानें क्या है पूरा माजरा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन