पटना: मसौढ़ी में 85 साल के युगेश्वर मांझी फहराएंगे तिरंगा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहेंगे मौजूद
सज धजकर तैयार हुआ मंच
धनरूआ प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस का जश्न खास होगा, जहाँ 85 वर्षीय युगेश्वर मांझी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस ऐतिहासिक पल को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह है।
Patna News : मसौढ़ी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनरूआ प्रखंड के नदवां पंचायत स्थित नदवां हाई स्कूल खेल मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 85 वर्षीय युगेश्वर मांझी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. नदवां मुशहरी निवासी युगेश्वर मांझी के ध्वजारोहण को लेकर इलाके में उत्साह का माहौल है.
डीएम-एसएसपी ने लिया तैयारियों और सुरक्षा का जायजा
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. शुक्रवार को डीएम कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का अंतिम निरीक्षण किया. अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया.
कई मंत्री और जनप्रतिनिधि हो सकते हैं शामिल
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कई मंत्री, एमएलसी, विधायक और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है. इस दौरान जीविका समूहों, आवास लाभुकों, वृद्धजनों समेत विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया जाएगा.
मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के लिए कुछ नई योजनाओं और सौगातों की घोषणा किए जाने की भी संभावना है.
नदवां से धनरूआ तक उत्साह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नदवां समेत पूरे धनरूआ प्रखंड में उत्साह का माहौल है. कार्यक्रम स्थल और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार व्यवस्था की निगरानी कर रही है.
पंचायत की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिले मुखिया
इधर, नदवां पंचायत के मुखिया शंकर कुमार भी कार्यक्रम स्थल पर डटे हुए हैं. वह अपनी पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों से बातचीत कर उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








