मुजफ्फरपुर की लीची पहुंचेगी दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद, किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार, इन ट्रेनों से भेजना होगा आसान

लीची
Muzaffarpur Litchi: इस बार रेलवे ने दो हजार टन लीची ढोने का लक्ष्य रखा है. इस योजना से किसानों को देशव्यापी बड़े बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे उन्हें अपनी उपज का बेहतर दाम मिल सकेगा. वहीं, शहरों के उपभोक्ता भी ताजी और उच्च गुणवत्ता वाली लीची का स्वाद ले सकेंगे.
Muzaffarpur Litchi, देवेश कुमार, मुजफ्फरपुर: बिहार की रसभरी और विश्व प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर की लीची अब देश के कोने-कोने में अपनी मिठास बिखेरेंगी. सोनपुर मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लीची को तेजी से देश के प्रमुख महानगरों तक पहुंचाने के लिए विशेष परिवहन योजना शुरू की है.
आसानी से पहुंचेगा
पवन एक्सप्रेस के साथ अब छह और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में 24 टन क्षमता वाले पार्सल वैन लगाये गये हैं, जो विशेष रूप से लीची की ढुलाई करेंगे. इस कदम से मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और आसपास के इलाकों से लीची को मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद जैसे बड़े बाजारों तक आसानी से और सुरक्षित रूप से पहुंचाया जा सकेगा. पिछले साल मौसम की मार और कम पैदावार के चलते केवल 689 टन लीची ही भेजी जा सकी थी.
अब तक पवन एक्सप्रेस से ही लीची की होती रही है ढुलाई
पहले लीची परिवहन केवल पवन एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11062) के जरिये होता था. अब छह अतिरिक्त ट्रेनों में पार्सल वैन लगने से लीची परिवहन की क्षमता छह गुना बढ़ गयी है. रेलवे द्वारा जारी विवरण के अनुसार, विभिन्न ट्रेनें हर सप्ताह 24 टन लीची लेकर रवाना होंगी, जिससे कुल साप्ताहिक परिवहन क्षमता 576 टन हो जायेगी. वहीं, पवन एक्सप्रेस अकेले 31 दिनों तक प्रतिदिन 24 टन लीची मुंबई पहुंचायेगी, जिससे वह इस अवधि में कुल 744 टन लीची का परिवहन करेगी. इस तरह, इस वर्ष कुल 2,100 टन लीची देश के विभिन्न हिस्सों में भेजने का लक्ष्य है.
जंक्शन पर बना है लिच्छवी पार्सल कार्यालय
मुजफ्फरपुर में लीची व्यापारियों की सुविधा के लिए एक विशेष ‘लिच्छवी पार्सल कार्यालय’ बनाया गया है. इसके अलावा, फलों को धूप से बचाने के लिए शेड, किसानों और व्यापारियों के लिए आश्रय, पीने के पानी की व्यवस्था, यूपीआई भुगतान तक की सुविधा और लोडिंग-पैकिंग के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध करायी गयी है. रेलवे ने पार्सल कार्ट और वाहनों के लिए विशेष परमिट जारी किये हैं और लीची पार्सल के स्कैनिंग शुल्क में भी छूट दी है. किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुजफ्फरपुर और मंडल स्तर पर 24 गुना 7 सहायता डेस्क भी स्थापित किये गये हैं, जिसका हेल्पलाइन नंबर 9771429999 है.
पवन एक्सप्रेस अकेले ढोयेगी 744 टन
ट्रेन संख्या 11062 (पवन एक्सप्रेस) प्रतिदिन 24 टन लीची मुंबई ले जायेगी. यह सेवा 31 दिनों तक जारी रहेगी. इसमें से 10 दिन लूज पार्सल बुकिंग और शेष लीज बुकिंग के माध्यम से होगी. पवन एक्सप्रेस अकेले 744 टन लीची का परिवहन करेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
ट्रेन-वार साप्ताहिक लीची लोडिंग विवरण:
- ट्रेन संख्या 15267 (रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस) – प्रत्येक शनिवार, 24 टन/सप्ताह, कुल: 96 टन
- ट्रेन संख्या 22553 (रक्सौल–एलटीटी अंत्योदय एसएफ एक्सप्रेस) – प्रत्येक सोमवार, 24 टन/सप्ताह, कुल: 96 टन
- ट्रेन संख्या 05557 (रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस) – प्रत्येक मंगलवार, 24 टन/सप्ताह, कुल: 96 टन
- ट्रेन संख्या 05585 (रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस) – प्रत्येक शुक्रवार, 24 टन/सप्ताह, कुल: 96 टन
- ट्रेन संख्या 01044 (समस्तीपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस) – प्रत्येक बुधवार, 24 टन/सप्ताह, कुल: 96 टन
- ट्रेन संख्या 05289 (मुजफ्फरपुर–पुणे) – प्रत्येक सोमवार, 24 टन/सप्ताह, कुल: 96 टन
इसे भी पढ़ें: Bihar Police: केंद्रीय चयन पर्षद ने जारी किया बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, 21391 अभ्यर्थी चयनित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










