मुजफ्फरपुर की लीची-आम देश के बड़े शहरों तक 48 घंटे में होगा डिलीवर, डाक विभाग की नई पहल

Updated:
विज्ञापन
Special India Post counter for booking Muzaffarpur litchi and mango parcels for delivery across India.

मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध लीची और आम को देशभर में तेजी से पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने प्रधान डाकघर में विशेष बुकिंग काउंटर शुरू किया है. विभाग का दावा है कि स्पीड पोस्ट के जरिए अब फल मात्र 48 घंटे में देश के प्रमुख शहरों तक पहुंचाए जा रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: विश्वप्रसिद्ध मुजफ्फरपुर लीची और आम को देश के विभिन्न हिस्सों में ताजा और सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष पहल शुरू की है. किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए रेल डाक सेवा ने प्रधान डाकघर परिसर में विशेष बुकिंग काउंटर की शुरुआत की है.

48 घंटे में होगी डिलीवरी

डाक विभाग के अनुसार इस पहल का उद्देश्य मौसमी फलों को बिना देरी देश के प्रमुख शहरों तक पहुंचाना है. हाल के दिनों में बुक किए गए पार्सलों को मुंबई, मदुरई, गाजियाबाद, भुवनेश्वर, हैदराबाद और गुवाहाटी जैसे शहरों में मात्र 48 घंटे के भीतर पहुंचाया गया है.

चौबीसों घंटे होगी निगरानी

रेल डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि फलों से जुड़े पार्सलों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है, ताकि वे निर्धारित समय के भीतर सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. उन्होंने कहा कि अब देश के किसी भी प्रमुख शहर में स्पीड पोस्ट के माध्यम से 48 घंटे के भीतर पार्सल भेजना संभव है.

निजी कूरियर से सस्ता और भरोसेमंद

डाक विभाग का दावा है कि भारतीय डाक की स्पीड पोस्ट सेवा निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में अधिक विश्वसनीय और किफायती है. इससे ग्राहकों को कम लागत में बेहतर सेवा का लाभ मिलेगा.

बाहर रहने वाले लोगों को मिलेगी सुविधा

इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ उन लोगों को मिलेगा जो मुजफ्फरपुर से बाहर रहते हैं और अपने परिजनों या मित्रों को यहां की प्रसिद्ध लीची और आम भेजना चाहते हैं. अब वे आसानी से स्पीड पोस्ट के माध्यम से ताजे फल देश के विभिन्न शहरों में भेज सकेंगे.

डाक विभाग को उम्मीद है कि इस विशेष पहल से स्थानीय फल उत्पादकों, व्यापारियों और ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा मुजफ्फरपुर की लीची और आम की पहुंच देश के अधिक से अधिक हिस्सों तक बढ़ेगी.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन