ePaper

Muzaffarpur: रामचंद्रपुर मलिकाना गांव में अगलगी, दो लोग झुलसे, दर्जनभर मवेशी मरे

Updated at : 22 Apr 2024 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur: रामचंद्रपुर मलिकाना गांव में अगलगी, दो लोग झुलसे, दर्जनभर मवेशी मरे

सांकेतिक तस्वीर

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में रविवार को हुई एक भीषण अगलगी में दो लोग बुरी तरह झुलस गये, जबकि कई मवेशी की जलने से मौत हो गयी. हादसा रामचंद्रपुर मलिकाना गांव की है.

विज्ञापन

Muzaffarpur: पारू (मुजफ्फरपुर). देवरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मलिकाना गांव में रविवार की शाम आग लगने से चार घर जल गये़ इस दौरान घर में गहरी नींद में सो रहा जितेन्द्र खलीफा का आठ वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार जिंदा जल गया. वहीं जितेन्द्र (35) और उसकी मां सुगंधी देवी (55) बुरी तरह झुलस गये़ सभी घर फूस के बने थे, जिसमें बंधे दर्जनभर मवेशी भी जलकर मर गये. घटना की सूचना पर देवरिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायल को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घटना की सूचना पर अग्निशामक दल मौके पर पहुंच कर आग बुझायी. आग जितेन्द्र के अलावा फूलबाबू खलीफा, धर्मेन्द्र खलीफा और सचिन्द्र खलीफा के घर में लगी़ घटना में छह लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान ग्रामीण लगा रहे हैं.

Also Read: Lok Sabha Election: लालू-राबड़ी राज पर नीतीश कुमार का हमला, बोले- पहले केवल हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था

दामाद पर आग लगाने का आरोप

पीड़ित परिवार अपने दामाद पर आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मारपीट कर सभी को जख्मी करने के बाद रामचंद्रपुर मलिकना गांव छोड़कर भाग गया था. शनिवार की रात उसे बाइक से गांव में घूमते देखा गया था. वहीं नेकनामपुर पंचायत के मुखिया कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि अग्निपीड़ित अपने रिश्तेदार पर आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं. देवरिया थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन दिये जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी. बताया कि खलीफा परिवार गांव के एक कोने पर चंवर में घर बनाकर रह रहा है. वहां बिजली की व्यवस्था नहीं है़

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन