बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवती की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Muzaffarpur News: कांटी प्रखंड के दादर कोल्हुआ गांव में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवती राखी कुमारी की मौत हो गई. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: कांटी प्रखंड अंतर्गत दादर कोल्हुआ स्थित बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से सोमवार को एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की.

शौच के लिए निकली थी युवती

मृतका की पहचान दादर कोल्हुआ निवासी स्व. पुनीत राम की 19 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि राखी शौच के लिए घर से निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई. इसी दौरान नदी में डूबने की सूचना मिली.

नदी से बरामद हुआ शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बूढ़ी गंडक नदी से युवती का शव बरामद किया. शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए.

जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को बंधाया ढाढ़स

सूचना मिलने पर पूर्व जिला पार्षद दिलीप साह, पूर्व मुखिया लखींद्र साह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मृतका के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी पिंटू कुमार राजस्व कर्मचारी प्रवीण कुमार के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: कटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा गया, जांच जारी

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन