कटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा गया, जांच जारी

Updated:
विज्ञापन

कटरा थाना क्षेत्र में जब्त ट्रक से बरामद भैंस के बच्चे

Muzaffarpur News: कटरा थाना क्षेत्र के बसघट्टा गांव में पुलिस ने एक ट्रक से 74 भैंस और भैंस के बच्चों को बरामद किया है. चालक और सहचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कटरा से कन्हैया कुमार की  रिपोर्ट

Muzaffarpur News: कटरा थाना क्षेत्र के बसघट्टा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 74 भैंस एवं भैंस के बच्चों को बरामद किया है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक और सहचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मवेशियों से लदा एक ट्रक औराई की ओर जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दारोगा प्रह्लाद कुमार देव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लिया.

ट्रक में क्रूरता से लादे गए थे मवेशी

पुलिस द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भैंसों और उनके बच्चों को बेहद क्रूरता और अमानवीय तरीके से बांधकर ट्रक में भरा गया था. पशुओं की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त कराकर गोशाला भेज दिया.

चालक और सहचालक से पूछताछ जारी

पुलिस ने ट्रक चालक मो. परवेज और सहचालक मो. जावीर को हिरासत में लिया है. दोनों सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं. पुलिस उनसे मवेशियों के परिवहन और संभावित तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है.

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन